जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत मैरिन ड्राइव स्थित बच्चा सिंह भट्टा के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद वाहन मौके से फरार हो गया. वहां से गुजर रहे दीपक कुमार ने घायल को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. घायल युवक का नाम शिवम शिवा बताया जा रहा है, वह बारीडीह बस्ती का रहने वाला है. उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई है. शिवम के परिजनों को सूचना मिलने पर सभी एमजीएम अस्पताल पहुंचे. स्थिती गंभीर होने पर शिवम को टीएमएच रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार शिवम मरीन ड्राईव से होते हुए आदित्यपुर की ओर जा रहा था, बच्चा सिंह भट्टा से पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. फिलहाल उसकी स्थिती गंभीर बनी हुई है.
साकची में सड़क हादसे में पुजारी घायल
साकची थाना अंतर्गत शीतला मंदिर के पुजारी चाबी वाले बाबा पत्नी सहित सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि कामेश्वर पांडेय उर्फ चाबी वाले बाबा और उनकी पत्नी मंदिर बंद कर घर जा रहे थे इसी बीच लाइफ लाइन के समीप एक ई रिक्शा चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. वही मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज चल रहा है. पुजारी दंपत्ति को गंभीर चोटें आई हैं.



