
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गई जब तीन महिला मिलकर एक महिला की पिटाई करने लगी. पिटाई होता देख आसपाल भीड़ जमा हो गई. अस्पताल में मौजूद होमगार्ड के जवानों ने महिलाओं की छुड़ाया और पीसीआर को मामले की जानकारी देते हुए सभी को पुलिस शिविर में बैठा कर रखा. थोड़ी देर बाद पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और सभी को साकची थाना ले गई. यहां एमजीएम थाना अंतर्गत तुरियाबेड़ा निवासी निर्मला देवी ने बताया कि तीन माह पहले सोनारी की संतोषी बाई ने मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर उससे 5000 रुपये लिए थे. संतोषी ने बस्ती में दर्जन भर लोगों से लोन दिलाने के नाम पर रुपये लिए है. बाद में रुपये वापस मांगने पर वह आना कानी करती रही. बुधवार को वह अपने काम से अस्पताल आई थी वहां पर उसने संतोषी को देखा. उसने संतोषी से रुपये की मांग की तो संतोषी ने मना कर दिया. पिछले कुछ दिनों से संतोषी अस्पताल में अटेंडर का काम करती नजर आ रही है. जब मामले में एमजीएम अधीक्षक से बात की गयी तो उन्होने संतोषी के अटेंडर होने की बात से साफ इंकार कर दिया. मामले में निर्मला देवी ने साकची थाना में लिखित शिकायत की है.






