
जमशेदपुर : शहर से 20 किमी की दुरी पर स्थित कमलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब दरुबेड़ा गांव के जंगलों में एक 18 वर्षिय युवती का शव पेड़ से लटका पाया गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कमलपुर पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ ने नीचे उतारा. शव की पहचान मूदीडीह निवासी पिंकी मूदी के रुप में की गई. फांसी की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. इधर सूचना मिलने पर पिंकी के घर वालें भी घटना स्थल पहुंचे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. पिंकी के पिता बैधनाथ मूदी ने पड़ोस के गांव में रहने वाले धनंजय मूदी पर हत्या का आरोप लगाया है, पिंकी का शव भी धनंजय के घर से थोड़ी दुरी पर ही बरामद किया गया. इस मामले में बैधनाथ मूदी ने बताया कि उनकी बैटी औऱ धनंजय मूदी के बीच काफी समय से प्रेम संबध चल रहा है. मंगलवार की शाम दोनों घर से भाग गए थे. बुधवार को सूचना मिली की बेटी का शव पेड़ से लटका मिला है.
उन्होने आरोप लगाया कि धनंजय ने उनकी बेटी को मारकर पेड़ से लटका दिया है. फिलहाल धनंजय फरार है. इधर आजादनगर थाना अंतर्गत पारडीह स्थित साई नगर निवासी गोपी तंतूबाई (18) ने भी साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त घर के सभी लोग बंगाल में अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे. मामला प्रेम प्रसंग से जूड़ा बताया जा रहा है. तीसरी घटना परसूडीह थाना क्षेत्र की है जहां बेरोजगारी से तंग आकर गदड़ा निवासी संतोष ने आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों ने उसे टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. संतोष बाइ 6 कर्मी था और काम ना मिलने से काफी दिनों से परेशान था. चौथी घटना बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की है जहां श्रीराम आश्रम निवासी 21 वर्षिय नताशा नायक ने मंगलवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.







