
जमशेदपुर : बेल्डीह चर्च स्कूल मैनजमेंट द्वारा सातवीं कक्षा से चोटिल छात्र रिशांत ओझा का फाइनल रिजल्ट रोककर प्रताड़ित करने और अभिभावकों पर केस वापस लेने का दबाव बनाये जाने के मामले में झारखंड राज्य पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लिया है। शिक्षा सत्याग्रह के नेता सह भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद के ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय ने जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक को अविलंब मामले में संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाई का निर्देश दिया है।
ज्ञातव्य हो कि सोमवार को बेल्डीह चर्च स्कूल में बच्चों को फाइनल रिजल्ट सौंपी जा रही थी। वहीं रिशांत ओझा की माँ सोनी ओझा को रिजल्ट देने से क्लास टीचर ने इंकार कर दिया था। क्लास टीचर की ओर से बताया गया था कि प्रिंसिपल के निर्देश पर रिजल्ट रोकी गयी है। पैरेंट द्वारा स्कूल पर दर्ज़ लापवाही बरतने के प्राथमिकी वापस लेने के बाद ही स्कूल मैनजमेंट छात्र रिशांत ओझा के रिजल्ट देने पर विचार करेगी।
इस मामले में छात्र के अभिभावकों और शिक्षा सत्याग्रह के नेताओं का कहना है कि जल्द ही इस आशय में एक बैठक आहूत की जाएगी और बेल्डीह चर्च स्कूल की प्रताड़ना के विरुद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार होगी। इस पूरे प्रकरण में बिष्टुपुर थाना की भूमिका भी असहयोगात्मक और एकपक्षीय रही है। जल्द ही उपायुक्त से मिलकर मामले में कार्यवाई की माँग की जायेगी।
















