
जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत ग्वााला बस्ती में सोमवार रात दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई दोनों पक्षों के बीच ईट-पत्थर भी चले जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. सोनारी थाना में इस मामले में 30 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. बुधवार को पुलिस ने मामले में दस लोगों को पकड़कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस बाकि लोगों की तलाश कर रही है. सभी फरार बताए जा रहे है. जेल भेजे गए लोगों में एक पक्ष के छह लोग और एक पक्ष से चार लोग शामिल है.
मिली जानकारी के अनुसार सोनारी के ग्वाला बस्ती में सोमवार रात किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दुसरे के उपर ईट-पत्थर से वार करना शुरु कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखकर सभी फरार हो गए. घायल लोगों को पुलिस ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. बुधवार को सभी को जेल भेज दिया गया.
इन्हे भेजा गया जेल : सोनू यादव, पिंटू यादव, अनिल यादव, भोला यादव, अनिल यादव, सुरज यादव, राजेश यादव, दरमेदर यादव, लाल बहादुर, प्रेम यादव, बबलू यादव, शशि यादव और दाया यादव.





