
जमशेदपुर : जमशेदपुर का कदमा थाना के नए थाना प्रभारी रंजीत कुमार बनाये गए है. रंजीत कुमार जमशेदपुर के सीसीआर में इंस्पेक्टर के तौर पर पदस्थापित किये गए थे. रंजीत कुमार 2012 बैच के झारखंड पुलिस के तेज-तर्रार अफसर माने जाते है. मंगलवार को कदमा थाना प्रभारी राजीव सिंह का तबादला कर दिया गया था. राजीव सिंह का जमशेदपुर ज़िला में ज्यादा साल नही हुआ था और उनका तबादला रातोंरात गढवा ज़िला कर दिया गया. इसके बाद उनकी जगह पर रंजीत कुमार का पदस्थापन किया गया है. लेकिन अब तक इस रहस्य का खुलासा नही हुआ है कि आखिर कदमा के थानेदार राजीव सिंह का तबादला रातोंरात क्यो कर दिया गया वो भी जमशेदपुर में किसी और थाना नही बल्कि सीधे जिला से बाहर. आखिर ऐसा क्या हुआ था कि थाना प्रभारी को कोरोना वायरस जैसे संवेदनशील समय मे सिर्फ एक थानेदार के लिए जिला से बाहर गढ़वा करने का आदेश दे दिया गया. इस रहस्य से पर्दा उठना अभी बाकी है.
हटाये जाते रहे है कदमा के थाना प्रभारी
जमशेदपुर का कदमा थाना का प्रभारी रहना बड़ी चुनौती है. इस थाना का प्रभारी अक्सर हटाये जाते रहे है और कभी भी अपना कार्यकाल पूरा नही कर पाए है. राजीव सिंह कुछ महीने ही थाना प्रभारी रहे है जबकि इससे पहले जितेंद्र ठाकुर, राजीव कुमार, ललन सिंह, आरडी सिंह समेत कई थाना प्रभारियों को सस्पेंड किया जाता रहा है. किसी न किसी मामले को लेकर अक्सर यह थाना विवादों में रहा है. राजनीतिक तौर पर यह थानाक्षेत्र काफी संवेदनशील थाना माना जाता है क्योंकि इसी एरिया में वर्तमान मंत्री बन्ना गुप्ता रहते है जबकि झारखंड आंदोलन के जनक स्वर्गीय निर्मल महतो का आवास है और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की पत्नी विधायक सविता महतो रहती है. इसके अलावा झामुमो के पूर्व सांसद स्वर्गीय सुनील महतो का क्वार्टर भी है जिसमे अभी पूर्व सांसद और उनकी विधवा सुमन महतो रहती है. भाजपा के काफी संख्या में नेता भी रहते है जिसका काफी बड़ा रसजनीतिक रसूख है. पूर्व मंत्री सरयू रॉय का भी यह कार्यक्षेत्र रहा है जिस कारण अक्सर राजनीतिक दबाव में यहां के थानेदार या डीएसपी को काम करना पड़ता है.





