
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई पुलिस ने गोली चलाने के मामले में सोनारी खूंटाडीह निवासी अशोक दीप के बेटे आकाशदीप उर्फ पागल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 26 मई को जुगसलाई मिल्लतनगर निवासी वाजिद अख्तर पर कुछ लोगों ने घर पर चढ़ाई कर गोलियां चलायी थी. इस मामले में पुलिस ने इससे पहले आफताब आलम उर्फ लाडला को पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इस मामले में पुलिस को दानिश नामक एक युवक की तलाश है, जो बाइक पर सवार होकर भाग निकला. पुलिस की ओर से इस मामले में और साथियों की तलाश थी, जिसकी जांच की जा रही थी. मोहम्मद वाजिद अख्तर पर कुछ लड़कों ने 26 मई को फायरिंग कर दी थी, जिसको लेकर 27 मई को एक एफआइआर जुगसलाई थाना में दायर किया गया था. इस मामले को लेकर जान मारने की नियत से फायरिंग की गयी थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया था. इस मामले में जुगसलाई थाना कांड संख्या 62/20 दिनांक 27/5/20 धारा 307/34 भा0 द0 वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट (जुगसलाई गोलीकांड) के तहत दर्ज किया गया था. पकड़ा गया युवक आकाशदीप उर्फ पागल अप्राथमिक अभियुक्त है यानी उसका एफआइआर में नाम नहीं था, बाद में अनुसंधान में वह आरोपी बनाया गया.






