
जमशेदपुर : कोरोना संक्रमण काल में फर्जीवाड़े के भी अलग- अलग मामले सामने आ रहे है. ताजा मामला सेनेटाइजर, ग्लब्स और मास्क के नाम पर 85 हजार का फर्जीवाड़ा किए जाने का है. कदमा इंडस्ट्रियल सेफ्टी टाटानगर के प्रोपराइटर रोहित कुमार सिंहा ने अपने दिल्ली और धनबाद के बिजनस सहयोगी वीरेंद्र कुमार और बृजेष मिश्रा के कहने पर इंडियन इंडस्ट्रियल एजेंसी धनबाद के शिभम मिश्रा को सैनिटाइजर मास्क और ग्लब्स का आर्डर दिया था, लेकिन जब सामानों की डिलीवरी ली गई तो सभी सामान फर्जी पाया गया. सेनेटाइजर के जगह पानी निकला, और कोविड 19 से बचाव के लिए ऑर्डर कराए गए मास्क के बदले ऑर्डिनरी कंपनी का मास्क भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि पूरे मामले में लगभग 85,000 रूपए का फर्जीवाड़ा किया गया है. इस संबंध में जिले के उपायुक्त को सौपे गए ज्ञापन में इन्होंने कोविड-19 से संबंधित सामान मंगाए जाने में फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.





