
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के लिए शुक्रवार की सुबह ब्लैक फ्राइडे रहा. जहां सड़क दुर्घटना में एक ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य सड़क का है. जहां गम्हरिया थाना से सौ मीटर की दूरी पर यह सड़क हादसा हुआ है. बताया जा रहा है गम्हरिया निवासी ऑटो चालक रंजीत रजक जमशेदपुर मंडी से सब्जी लेकर रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान में बने अस्थाई सब्जी मंडी की तरफ जा रहा था, इसी दौरान ऑटो चालक ने अपना संतुलन खो दिया और सड़क के किनारे खड़े गैस टैंकर में पीछे से उसने ठोकर मार दी. जिससे रंजीत बुरी तरह से घायल हो गया. वैसे स्थानीय लोगों के सहयोग से ऑटो चालक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चालक ने इससे पूर्व ही दम तोड़ दिया.

उधर घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. उधर ऑटो चालक की मौत के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है. वैसे टाटा कांड राम मुख्य मार्ग पर यह कोई पहली घटना नहीं है आपको बता दें कि इससे पूर्व भी सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों से कई घटनाएं घट चुकी है. जहां ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बन केवल छोटे वाहन जांच अभियान करने में जुटी रहती है. वहीं सड़क के किनारे खड़ी बड़ी गाड़ियों को लेकर ना तो स्थानीय पुलिस ना ही ट्रैफिक पुलिस कोई अभियान चलाती है. वैसे इस को लेकर कई बार स्थानीय स्वयंसेवी संगठन विरोध भी जता चुके हैं. बावजूद इसके नतीजा सिफर ही रहा है. जहां आए दिन इस तरह की घटनाएं आम हो चली है.


















