
सरायकेला : सरायकेला-खरसांवा ज़िले में कोरोना महामारी के काल में आत्महत्या का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत हिल व्यू कॉलोनी का है. जहां किराए पर रहने वाले एक ठेका मजदूर ने बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली है. युवक का नाम असित कुमार मोदक है और वह पश्चिम बंगाल के नादिया जिले का रहनेवाला है. वहीं घटना की सूचना मकान मालिक ने गम्हरिया थाना पुलिस को दे दी है. वैसे पुलिस परिवारवालों के पहुंचने की प्रतीक्षा में शव को फिलहाल कब्जे में नहीं लिया है. बताया जाता है कि युवक किसी कम्पनी में ठेकाकर्मी था और पिछले कुछ दिनों से तनाव में था. फिलहाल पुलिस परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है. बताया जाता है कि युवक को फंदे से झूलता सबसे पहले मकान मालिक ने देखा था और उसी ने गम्हरिया थाने को इसकी सूचना दी.






