
जमशेदपुर : जमशेदपुर में गरीबों के अनाज की लूट चल रही हैं. इसका खुलासा शनिवार को रात तब हुई जब झारखंड के पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू रॉय की टीम ने बर्मामाइंस में अवैध अनाज की हो रही अनलोडिंग करते लोगो को पकड़ लिया. बताया जाता है कि बर्मामाइंस थाना अंतर्गत टीआरएफ कंपनी के सामने एफसीआई के गोदाम में अनलोडिंग होने वाले गरीबों का अनाज सड़क पर एक और गाड़ी लगाकर अनलोडिंग की जा रही थी. कालाबाजारी करने के लिए रात के अंधेरे में यहां यह खेल चल रहा था. इसी बीच झारखंड के पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय के भारतीय जनता मोर्चा के लोगों को इसकी गुप्त सूचना मिल गई. इसके बाद भारतीय जनता मोर्चा के लोग टीआरएफ कंपनी गेट के सामने पहुंच गए और वहां अनलोडिंग हो रही गाड़ी को ही धर दबोचा. तत्काल बर्मामाइंस पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद वहां पहुँचकर पुलिस ने घटनास्थल से अनाज को बरामद कर लिया. ट्रक को जब्त कर लिया है और ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है. इस बीच राज्य के पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने इसको गंभीरता से लिया है.विधायक सरयू राय ने देर रात को जारी प्रेस वक्तव्य में बताया है कि बर्मामाईंस थाना क्षेत्र के टीआरएफ मैदान में कुछ स्थानीय युवकों ने एफसीआई गोदाम से निकली अनाज लदी गाड़ियों को रोक रखा है. इनका आरोप है कि यहाँ से राशन के अनाज की अक्सर हेराफेरी होती है. उनकी सूचना के अनुसार श्री रॉय ने सिटी एसपी को जानकारी दी. उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. भारतीय जनता मोर्चा के बर्मामाइंस मंडल के नेता और विधायक प्रतिनिधि कमल किशोर ने कहा है कि इस तरह के अनैतिक कार्यो का विरोध जारी रहेगा.







