
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार राजनगर-जुगसलाई मुख्य मार्ग स्थित साहू कालोनी के समीप हीरा टेंट हाउस के सामने मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे यह हादसा हुआ. हासद के बाद महिला को घायल अवस्था में एमजीएम अस्पताला लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक ऋषिमुनि टुडू की (55) सुबह सब्जी खरीदने राजनगर मुख्य बाजार की ओर गई थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह सब्जी खरीदकर वापस घर की ओर लौट रही थी. जैसे ही सड़क पार करने के लिए वह मुड़ी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया. जिससे ऋषिमुनि टुडू गभीर रूप से घायल हो कर गिर पड़ी. उसने दाहिने पैर की हड्डी टूट कर बाहर निकल गई थी. साथ ही सिर में भी गम्भीर चोट लगने से लहूलुहान हो गई. घटना के तुरंत बाद पास ही स्थित गमदेसाई टोला बाड़ेडीह से उसके परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल ले गए. वहीं बाइक सवार युवक भी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने महिला की गम्भीर हालात को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया. दुर्घटना में घायल युवक पवन बास्के (20) राजनगर थाना क्षेत्र के ही गम्हरिया गांव का रहने वाला है. बताया जाता है कि वह किसी को ट्यूशन छोड़ने के बाद अपनी बाइक (जेएच 05बीआर 4082) से जुगसलाई मार्ग में साहू कालोनी की ओर जा रहा था. इसी दौरान उसने महिला को जोरदार टक्कर मार दी. मृत महिला गमदेसाई बाड़ेडीह टोला की रहने वाली है. मृतका शादीशुदा नहीं थी. घर में उसका भाई, बहु एवं भतीजा ही उसका देखभाल करते थे. इधर युवक ने स्वीकारा कि वह तेज रफ्तार में था. जिससे बाइक से उसका नियंत्रण खो गया और हादसा हुआ.







