
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप मिले धातकीडीह के पिता- पुत्र के शव मामले में मृतक के भाई कुंदन कुमार के शिकायत पर बिष्टुपुर थाने में मृतक के ससुराल वालों पर एफआईआर दर्ज किया गया है. जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है उनका नाम विनीत उर्फ वीरू सोनकर, आशीष सोनकर, बेबी सोनकर, अजय सोनकर, विजय सोनकर. बताया जा रहा है. बताया जाता है कि बीते 8 अगस्त को मृतक की पत्नी की मौत हो गई थी. जिस पर मृतक के ससुराल वालों ने दहेज में दिए गए सामानों,गहनों एवं पैसों की डिमांड की थी. साथ ही हत्या के मामले में फंसाने की धमकी दी थी. जिसका जिक्र मृतक ने सुसाइड नोट में किया है. वैसे इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. आपको बता दें मृतक पिता-पुत्र कल से ही घर से लापता थे. जिसकी शिकायत बिष्टुपुर थाने में परिजनों ने दर्ज कराई थी जहां बुधवार सुबह गोविंदपुर रेलवे लाइन के समीप से दोनों पिता-पुत्र का शव बरामद किया गया था. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी.








