
अमन की फ़ाइल फ़ोटो 
सुमन
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान डूबे सुनारी के दो युवक का शव देर रात तक नहीं खोजा जा सका. गोताखोरों ने काफी मशक्कत की पर अंधेरा हो जाने के कारण उन्होंने खोज बंद कर दी. दोनों युवकों का शौक गुरुवार की सुबह फिर से खोजा जाएगा.
इधर अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेज नदी के बहाव और हवाओं के कारण सुबह बहकर कहीं दूर चला गया होगा. ज्ञात हो कि बुधवार को सोनारी कुंजनगर के पांच युवक अमन, सुमन, आयुष, रंजीत और सागर अपने घर से बाइक पर सवार होकर सोनारी दोमुहानी नदी में नहाने गए थे. बाद में सभी साकची में स्वर्णरेखा नदी के पास नहाने पहुंचे.
नहाने के दौरान अमन डूबने लगा उसे बचाने के लिए सुमन भी बढ़ा तो नदी के बहाव ने उसे भी अपने चपेट में ले लिया. मृतक अमन झारखंड पुलिस के एएसआई के पुत्र है. इधर सोनारी की कुंज नगर में शोक का माहौल देखने को मिल रहा है. मृतक के साथी काफी देर तक मौके पर ही मौजूद रहे. उन्होंने अपने साथी को डूबता हुआ देखा जिस बात से वे लोग उबर नहीं पा रहे हैं. उनका कहना है कि उनके सामने ही उनके दोनों दोस्त नदी के तेज बहाव में बहते चले गए. वे लोग चाह कर भी उन्हें नहीं बचा पाए. फिलहाल गोताखोरों द्वारा कोशिश की जा रही है कि मृतकों के शव को जल्द से जल्द खोजा जा सके. पुलिस टाटा स्टील के गोताखोरों से भी संपर्क साध रही है. संभवत गुरुवार को टाटा स्टील के गोताखोर नदी में शव ढूंढने उतरेंगे.










