
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसांवा जिले के चांडिल थाना अंतर्गत काली मंदिर के पास एनएच किनारे एक बैग में मिला शव महिला का है. सोमवार को पोस्टमार्टम के दौरान बैग को खोला गया. बैग के अंदर से एक लेडिज सैंडल पाया गया, जिससे अंदाजा लगाया गया जा रहा है कि शव किसी महिला का है. इसके अलावा बैग के अंदर से पुलिस को एक दुपट्टा भी मिला है. पहने हुए कपड़े पूरी तरह से सड़ चुके थे. शव भी पूरी तरह सड़ चुका था. शव में सिर्फ हड्डियां बाकी थी. पुलिस ने शक जताया है कि शव को कहीं और मारने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए उसे वहां फेंका गया है. बता दे कि रविवार की शाम को स्थानीय लोगों ने एक लावारिस बैग को हाइवे किनारे देखा था. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. जांच के दौरान बैग में शव पाया गया था. फिलहाल पुलिस शव की पहचान में जुट गई है.







