
जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत डिमना चौक स्थित शराब दुकान के पास एमजीएम थाना के पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर वॉकीटॉकी तोड़ सरकारी हथियार छीनने के मामले में पुलिस ने तुरियाबेड़ा निवासी सूरज शर्मा को सोमवार को जेल भेज दिया है. सूरज ने एमजीएम थाना के एएसआई महादेव कुमार लकड़ा के साथ मारपीट की थी. घटना रविवार रात आठ बजे की है. इधर बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बिष्टुपुर मेन रोड में आरक्षी सुशील कुमार शर्मा के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने वाले प्रतीक शर्मा को जेल भेजा है. घटना रविवार शाम 7 बजे की बतायी जाती है. प्रतीक ने नशे की हालत में आरक्षी से मारपीट की थी. सोमवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया.







