
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच33 पर बेलाजुड़ी के पास एम तेज़ रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया. घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक वाहन को मौके से लेकर फरार हो गया. युवक की पहचान स्थानीय निवासी राजेश सिंह के रूप में की गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है. फिलहाल शव को एमजीएम अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है. घटना के संबंध में एमजीएम थाना प्रभारी मिथलेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक अज्ञात वाहन से स्थानीय निवासी को टक्कर मार दी है जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है.

















