
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर निवासी रौशन कुमार ने सोनारी थाना में रुपए छिनतई का मामला दर्ज कराया है. रौशन ने मंटू कुमार और एक अज्ञात पर आरोप लगाया है. घटना रविवार शाम की बताई जा रही है. रौशन द्वारा किए गए शिकायत के अनुसार वह घर जा रहे थे. डोबो पुल के पास मंटू ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी और उनके साथ मारपीट कर रुपए छीन लिए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सोनारी में एक घर से लोहे की चोरी करते धराया चोर, पुलिस ने भेजा जेल
सोनारी थाना अंतर्गत जी रोड से हमला रखने वाले लोहा को चोरी करते हुए वेस्ट ले आउट निवासी अभिषेक राम को रंगे हाथ पकड़ा गया. लोगों ने उसे पकड़कर सोनारी पुलिस को सौंप दिया. मंगलवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. इस संबंध में कदमा भाटिया बस्ती निवासी मनोज कुमार अग्रवाल के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है. घटना मंगलवार सुबह 8 बजे की है. पुलिस ने अभिषेक को साइकिल भी जप्त की है.
उलीडीह में मारपीट के दो मामले दर्ज
उलीडीह थाना अंतर्गत रॉयल इनिफिल्ड के पास रिपीट कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार शर्मा को अज्ञात द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया. घटना रविवार शाम 6 बजे की है. इस मामले में प्रवीण के बेटे नवनीत कुमार के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है. शिकायत के अनुसार रॉयल इनिफिल्ड के पास उनकी दुकान है. वे दुकान से घर जा रहे थे. इसी बीच कोई अज्ञात अनवर पीछे से वार कर फरार हो गया. वहीं दूसरी घटना शिव मंदिर लाइन की है जहां स्थानीय निवासी राजू मुंडा ने पड़ोस के रहने वाले सूरज मुंडा और भोलू मुंडा पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. घटना रविवार शाम की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में फायरिंग मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
बर्मामाइंस थाना अन्तर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने प्रथिमिकी दर्ज की है. एएसआई नरेंद्र बिहारी सिंह के बयान पर मनीफिट निवासी रविन्द्र सिंह उर्फ राज, मोती और अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. बता दे की बीते दिनों कार हटाने को लेकर विवाद के बाद इलाके में फायरिंग कर दी गई थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




