
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत रोड नंबर 17 निवासी मो शहनवाज को नसीम अख्तर उर्फ तन्ना ने चाकू से वार कर घायल कर दिया. घटना आजादनगर थाना क्षेत्र के मुर्दा मैदान की है. इधर घटना को अंजाम देने के बाद नसीम मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने शाहनवाज को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया. शहनवाज के सीने पर चाकू से तीन बार वार किया गया है. घटना के संबंध में शाहनवाज के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार नसीम नशे की हालत में मुर्दा मैदान में बैठा हुआ था, वहां से शहनवाज गुजर रहा था. किसी बात को लेकर दोनो के बीच विवाद हो गया जिसके बाद नसीम ने चाकू निकलकर वार करना शुरू कर दिया.




