
आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के आरआईटी कॉपरेटिव सोसायटी निवासी अशोक सिंह पिछले दिनों शादी में हिस्सा लेने सपरिवार बिहार अपने गांव गए थे. उधर मौका पाकर सोसायटी में ही रहनेवाले पड़ोसी अनीश कुमार ने घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली थी. पीड़ित परिवार ने इस सम्बंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने छानबीन कर पड़ोसी अनीश कुमार को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने चोरी की बात कबूल ली और चुराए गए सामान जिसमें ज्वैलरी, साउंड सिस्टम, पंखा, इन्वर्टर बैटरी आदि बरामद करा दिया है. शुक्रवार को आरआईटी थाना पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है. वहीं आरोपी के परिजनों ने अशोक कुमार एवं सोसायटी के अन्य सदस्यों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया. परिजनों के अनुसार उनके द्वारा आरआईटी थाना पुलिस को सहयोग किया गया और चोरी के सामानों के साथ आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया. बावजूद इसके पुलिस उन्हें सुरक्षा देने के बजाए सोसाइटी वासियों को मदद कर रही है.






