

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची कालीमाटी रोड स्थित साउथ इंडियन बैंक में अचानक से आग लग गयी. आग उस वक्त लगी जब बैंक में सबसे ज्यादा कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे जबकि ग्राहक भी मौजूद थे. आग लगते ही अफरा-तफरी और भागाभागी मच गयी. किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया. आग पर काबू पाने के लिए बैंक के आगे दमकलों को लगा दिया गया है. मौके पर पुलिस पहुंच गयी. घटना करीब ढाई बजे की है. बैंक में सामान्य तौर पर कामकाज चल रहा था. इसी दौरान अचानक एक कमरे में शार्ट सर्किट हुई और अचानक से आग फैल गयी. आग लगते ही जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाता तब तक आग तेजी से फैल गयी. बताया जाता है कि एसी में शार्ट सर्किट से आग लगी थी. आग के बाद लोग बाहर निकलने लगे. सभी किसी तरह सुरक्षित निकल पाये. इसके बाद दमकल को खबर किया गया. दो दमकलों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया. आग को काबू पाने के लिए कोशिशें तेज कर दी गयी है. आग को काबू पाने में इसलिए मुश्किलें आ रही है क्योंकि भवन में आग से बचाव का कोई उपाय नहीं था. पीछे में चूंकि आग लगी थी, इस कारण काफी मुश्किलों से आग पर काबू पाने की शुरुआत ही हो पायी. (नीचे देखें तस्वीरें)








