
जमशेदपुर : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने गुरुवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी में एक महिला अधिकारी भी शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार सीबीआइ को काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि गार्डेनरिच स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्यालय में रेल अधिकारी घुस लेकर काम कर रहे है. इसके बाद सीबीआई ने अपने स्तर से छानबीन शुरू की. इस दौरान गुरुवार को सीबीआई को घुस लेने की सूचना मिली वैसे ही एसीबी की टीम मौके पर पहुंची और दो अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ लिया. सीबीआइ इस बात की जानकारी हासिल करने की कोशिश में है कि वे कब से घुस ले रहे है और अब तक कितने लोगों से घुस ले चुके है.





