
जमशेदपुर : रिलायंस फाउंडेशन द्वारा मानगो डिमना रोड के विशाल मेगा मार्ट के बगल में स्थित मयंक मृणाल अस्पताल के बेसमेंट में 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना का मुफ्त वैक्सीन दिया जाएगा. इस बारे में रिलायंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि संध्या कुजूर ने जानकारी देते हुए बताया है कि 3 सितंबर को प्रातः 10 बजे से संध्या 5 बजे तक लोगों का टीकाकरण होगा. उन्होंने बाताया है कि कोवैक्सीन का पहला और दूसरा डोज 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त दिया जाएगा. टीका लेने वाले लोगों को अपने साथ आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र लेकर आना होगा. आपको बता दें कि 31 अगस्त मंगलवार को भी मयंक मृणाल अस्पताल के बेसमेंट पर रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा कोवैक्सीन का मुफ्त टीकाकरण 18 से अधिक आयु वर्ग के 130 लोगों के बीच किया गया था.




