
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस ने एक बार फिर ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में स्लैग रोड निवासी राकेश कोहली, गोलमुरी निवासी अभिषेक तोतला और छायानगर निवासी अजित मंडल शामिल है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में इनके द्वारा ब्राउन शुगर बेचने का धंधा किया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर छापेमारी की और तीनों को पकड़ा. तलाशी लेने के दौरान तीनों के पास से कुल 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. पुलिस ने ब्राउन शुगर को जब्त कर तीनों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.






