
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पाटपुर गांव के 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. किशोरी के पिता के बयान पर थाना में शमशुन इस्लाम (48)के खिलाफ थाना में कांड संख्या 74/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार किशोरी घर में अकेली थी. उसी वक्त शमशुन इस्लाम ने घर में घुस कर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. किशोरी के पिता ने बाजार से लौटने के बाद इस्लाम को घर में पाया। किशोरी ने आपबिती अपने पिता को बताई। थाना प्रभारी ने बताया कि पिड़ीत किशोरी की चिकित्सीय जांच कराई गई है। बताया कि घटना तीन नवंबर की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी कर रही है।













