
गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी कांड्रा के रतनपुर का निवासी अविनाश मंडल बताया जाता है. बताया गया कि बीते 25 नवंबर को अविनाश के खिलाफ पल्सर बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस के अनुसार बाइक बरामद कर ली गयी है.




