
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत सोमाय झोपड़ी से 15 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में परिजनों ने उत्तरप्रदेश निवासी रोहित वर्मा पर आरोप लगाते हुए बागबेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इधर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरु कर दी गई है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि 17 दिसंबर की रात को उनकी बेटी घर से बिना बताए कहीं निकल गई. उन्होने अपने स्तर से खोजबीन शुरु की पर उसका कोई पता नहीं चला. अंत में उन्हे जानकारी मिली की उनकी बेटी रोहित वर्मा नामक युवक से बात करती थी. परिजनों ने रोहित पर ही शक जताया है.





