
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस हरिजन बस्ती में रंजीत सिंह उर्फ चंडी के हत्यारे चट्टान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इससे थाने में पूछताछ कर रही है. चट्टान ने पुलिस को बताया कि खैनी मांगने के बाद हुए विवाद में उसने रंजीत की हत्या कर दी. वह नशे की हालत में था तभी उसके पास से रंजीत गुजर रहा था. वह रंजीत से खैनी मांगने लगा तो रंजीत उससे उलझ गया. इस बीच उसने रंजीत को धक्का दिया जिससे रंजीत सड़क पर गिरकर घायल हो गया. इसी बीच उसने पास रखे पत्थर से रंजीत का सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी. वह रंजीत को नही जानता और न ही वह रंजीत से इसके पहले कभी मिला था. पुलिस इस मामले का शुक्रवार को खुलासा करेगी.







