
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने झारखंड पुलिस के सहयोग से नेशनल हाइवे 33 एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाईपहाड़ी के पास से चोरी किये गये टाटा टिस्कॉन टीएमटी बार को बरामद किया है. इसकी चोरी की गयी थी. चोरी किये गये टाटा टिस्कॉन टीएमटी रिबार की बरामदगी बबन यादव के टाल से बरामद किया गया है, जो संतोष लाइन होटल के पास है. टाटा टिस्कॉन टीएमटी रिबार को खुले बाजारों में चैनल पार्टनर के माध्यम से बेचा जाता है, जो सप्लाइ चेन के माध्यम से सप्लाइ की जाती है. आम तौर पर इस तरह के टालों में चोरी के माल लिये जाते है और उसको सस्ते कीमत में बेच दिया जाता है, जिसके जरिये काला धन की उगाही की जाती है. यहां के टाल से पुलिस ने 4 टीएमटी रिबार, जिसका वजन 136.60 किलो है, को बरामद किया गया. यहां से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया. पुलिस और टाटा स्टील की संयुक्त टीम ने यहां छापामारी कर बरामदगी की. टाटा स्टील ने बताया है कि टाटा स्टील अपने प्रोडक्ट और ब्रांड के प्रति काफी सजग है और लगातार इस तरह के कार्यों को रोकने के लिए तत्पर है और इसके लिए अभियान चलाया जाता रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाती रहेगी.





