
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका जादूगोड़ा निवासी हमीर मुर्मू की 19 वर्षीय पत्नी पावेद मुर्मू ने आत्महत्या कर ली थी. शुक्रवार को उन्होंने आत्महत्या कर ली थी. उनका शव जादूगोड़ा के यूसिल अस्पताल में रख दिया गया था. शनिवार कीसुबह जादूगोड़ा स्थित अस्पताल में उसके मायके वाले पहुंचे. मायके पक्ष डुमरिया के भागाबांधी के धोलावीरा का रहने वाला है. मृतका के पिता धन सिंह हांसदा ने जादूगोड़ा थाना में मृतकां के पति हमीर मुर्मू, देवर जगदीश मुर्मू, देवरानी सुष्मिता मुर्मू, ससुर भादु मुर्मू के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का मुकदमा दायर किया गया. पुलिस ने शव को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सारे आरोपी फरार बताये जा रहे है.



