
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना से महज 500 मीटर की दूरी राजनगर- जुगसलाई मुख्यमार्ग साहू कॉलोनी के समीप मंगलवार संध्या एक ट्रक और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें ऑटो चालक बुरी तरह घायल हो गया. वहीं स्थानीय लोगों ने घायल ऑटो चालक को किसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर पहुंचाया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल को एमजीएम रेफर कर दिया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

बता दें कि घायल ऑटो चालक राजनगर प्रखंड क्षेत्र के कृष्णापुर का रहने वाला है, जिसका नाम रासबिहारी महतो है. बताया जा रहा है कि ऑटो चालक राजनगर से अपने घर कृष्णापुर लौट रहा था, इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. साथ चालक भी ऑटो में ही फंस गया. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. उधर मामले की जानकारी मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई.







