
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत आरक्षी स्कूल के पास ट्राफिक ट्रेनिंग स्कूल के रसोईया के बेटे सुधीर कुमार मिश्रा से बदमाशों ने मोबाइल की छिनतई कर ली. इस मामले में सुधीर कुमार के बयान पर गोलमुरी थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. सुधीर ने पुलिस को बताया कि गांव से उसका भाई आने वाला था वह उसी को लेने सुबह करीब चार बजे बस स्टैंड की ओर जा रहा था. आरक्षी स्कूल के पास पहुंचने पर पीछे से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोकवाया. बाइक रोकने के बाद उनमें से एक ने जेब से मोबाइल छीना और फिर तीनों बाइक पर सवार होकर एग्रीको सिग्नल की ओर फरार हो गए. इधर शिकायत के बाद पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.








