
रांची/चाईबासा : झारखंड में भी हिजाब का प्रकरण को सुलगाने की कोशिश की जा रही है. यहां सोशल मीडिया से लेकर सड़कों पर तनाव है. जमशेदपुर में जहां 11 फरवरी को माइनॉरिटी संस्थान आंदोलन करने जा रही है, वहां विरोध भी विश्व हिंदू परिषद ने किया है तो मंझगांव में सोशल मीडिया पर की गयी टिप्पणी को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया, जिसके बाद एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. रांची के डोरंडा कॉलेज के बाहर भी हिजाब लगाने के समर्थन में किये गये प्रदर्शन को लेकर माहौल गर्मा गया.
मंझगांव में तनाव के बाद एक युवक गिरफ्तार
कर्नाटक के हिजाब का जिन्न अब झारखंड में भी प्रवेश कर चुका है. गुरुवार को पश्चिम सिंहभूम जिला के मंझगांव थाना अंतर्गत खड़पोस गांव में हिजाब को लेकर फेसबुक में की गई विवादित टिप्पणी के बाद तनाव उत्पन्न हो गया. कर्नाटक में चल रहा है हिजाब के मामले पर झारखंड में यह पहला मामला है, जिसको लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है. एक युवक ने फेसबुक पर हिजाब को लेकर कमेंट करते हुए कहा कि हिजाब पहनने वाला देशद्रोही और तालिबानी है. इस पर दूसरे समुदाय के लोग काफी आक्रोशित हो चुके हैं. वहीं इसकी जानकारी मिलते ही जगन्नाथपुर एसडीपीओ घटनास्थल पर रवाना हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर हिजाब को लेकर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अचानक विवाद भड़क गया और देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया. हालांकि पुलिस प्रशासन की तत्परता से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि उक्त युवक राहुल रमेश गोप है, जिसने पहला पोस्ट किया था, जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके जवाब में लिखने वालों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. इसको लेकर गुस्सा का माहौल है.

रांची के डोरंडा कॉलेज के बाहर प्रदर्शन और हंगामा, इंटक की कक्षाएं स्थगित, पुलिस बल तैनात
रांची में हिजाब पहनने का मामला तूल पकड़ा है. रांची के डोरंडा कॉलेज के बाहर भी छात्रों ने प्रदर्शन किया. इस मुद्दे को लेकर कुछ छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया. लड़के और लड़कियों ने कहा कि हिजाब उनका अधिकार है. कॉलेज के गेट पर पहुंचकर हंगामा और प्रदर्शन शुरू कियका. पहले से कोई सूचना नहीं दी गयी थी. अचानक प्रदर्शन के बाद माहौल गर्मा गया. इसके बाद प्रतिद्वंदी लोग भी वहां आ गये थे, लेकिन मौके पर कॉलेज प्रबंधन ने तत्काल कॉलेज में पढ़ाई बंद कराकर छुट्टी दे दी और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को रोका और उनसे बातचीत कर मामले को शांत कराया. फिलहाल, रांची में शांति है, लेकिन पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी है.






