
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत विद्यापति नगर के नेताजी रोड में जमीन विवाद को लेकर तीन भाइयों के बीच हुए विवाद के बाद खूनी संघर्ष में दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए. घायल अशोक कुमार के अनुसार वे तीन भाई हैं दीपक कुमार और लक्ष्मण कुमार. उनके पिता के जीवित रहते हुए उन्होंने तीनों भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा कर दिया था. फिर भी 20 वर्षों से जमीन को लेकर तीनों के बीच विवाद चला आ रहा है, जबकि लक्ष्मण टाटा मोटर्स कर्मचारी है और वह टेल्को कंपनी के क्वाटर में ही रहता है. वर्तमान में दीपक और वह इस घर में रहते हैं. अशोक कुमार का कहना है कि विवाद से बचने के लिए वह अपने हिस्से की जमीन में घर बनाने के लिए कंस्ट्रक्शन कार्य शुरू किया था, इसको लेकर मंझले भाई लक्ष्मण ने अनुमति भी दे दी थी, लेकिन बुधवार को दीपक ने लक्ष्मण को फोन करके बुलाया और कंस्ट्रक्शन के काम को यह कहकर रुकवा दिया कि पहले वह घर खाली करें उसका बाद काम करने देंगे. विवाद को सुलझाने के लिए क्षेत्र के दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों को भी बुलाया उनके मौजूदगी में समझौता का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन बात नहीं बनने पर अशोक सिदगोड़ा थाना जाकर इसकी शिकायत की और जब वह थाना से वापस लौटा तो लक्ष्मण ने उसे घर के सारे सामान को तोड़फोड़ कर बाहर फेंक दिया और वहां से चला गया. इधर घर मे तोड़फोड़ करने पर अप्पति जताई तो दीपक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बैट से हमला कर दिया. इस बीच- बीच बचाव करने आयी पत्नी रेनू देवी को भी उनलोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. जिसे पुलिस के सहयोग से एमजीएम अस्पताल भेजा गया. जहां अशोक कुमार के सिर में 3 टांके लगे हैं, इधर दीपक कुमार का कहना है कि बड़ा भाई अशोक कुमार उनके हिस्से के मकान पर जबरन कब्जा किए हुए है, और बिना अनुमति के घर निर्माण का कार्य करा रहे थे, जिसको लेकर बीते दिन उन्होंने सिदगोड़ा थाना में जानकारी भी दी थी, और स्थानीय पूजा कमेटी को भी इस से अवगत कराया था उसका कहना है, कि 1 वर्ष पूर्व थाना के मौजूदगी में तीन भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा कराया गया था, बावजूद बड़ा भाई कंस्ट्रक्शन का कार्य कर रहे थे. जिसका विरोध करने पर अशोक और उसकी पत्नी रेणु देवी ने बैट से मारकर घायल कर दिया. बीच बचाव के दौरान उसकी पत्नी पूजा देवी भी घायल हो गई. घटना की सूचना पर सिदगोड़ा थाना पहुंची और मामला को शांत कराते हुए चारों घायलों को एमजीएम अस्पताल भिजवाया है. जहां रेणु देवी के सर पर 4 टांके लगे हैं, वही दीपक के सिर पर तीन टांके लगे हैं. फिलहाल घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है. जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.






