
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी हावड़ा ब्रिज के पास ठेला लगाकर जीविका चलाने वाले उपेंद्र राम को उसी के बेटे कुंदन कुमार राम ने गरम तेल डालकर घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. इधर स्थानीय लोगों ने उपेंद्र को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना रविवार रात 11 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार उपेंद्र सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर का रहने वाला है और हावड़ा ब्रिज के पास ठेला लगाता है. काम करने के दौरान बेटा कुंदन ठेले के पास आया और अपना संपत्ति में अपना हिस्सा मांगने लगा. इसी बीच बाप बेटे में विवाद शुरू हो गया. कुंदन ने उपेंद्र के ऊपर गरम तेल डाल दिया जिससे उपेंद्र का हाथ झुलस गया.





