
जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने सोमवार को एमडी ऑनलाइन में कर्मचारियों को संबोधित किया. इसके अलावा उन्होंने यहां कर्मचारियों के सवालों का जवाब दिया. टाटा स्टील के एमडी ने सबसे पहले वित्तीय वर्ष 2021-2022 के परफार्मेंस (वित्तीय प्रदर्शन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चार मौतें टाटा स्टील के विभिन्न प्लांट में काम के दौरान हो चुकी है जबकि 186 एलटीआइ मतलब लॉस टाइम इंज्यूरी है, जिसको किसी भी हाल में नहीं माना जा सकता है. टाटा स्टील के अधिग्रहित भूषण स्टील के महामंडलेश्वर प्लांट में हुए हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी दी गयी, जिसमें यह बताया गया कि सीसीटीवी में यह देखा गया कि उक्त दुर्घटना तब घटी, जब कर्मचारी मोबाइल पर बात करते हुए प्लांट के अंदर जा रहा था. इसको लेकर टाटा स्टील में जल्द ही मोबाइल को लेकर नया कानून आंतरिक तौर पर लाने की जानकारी एमडी ने दी और बताया कि सुरक्षा के साथ किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जायेगा. कंपनी के प्रदर्शन पर बोलते हुए टाटा स्टील के एमडी ने कहा कि टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट ने पहली बार 4 मिलियन टन सेल्स का रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी पायी है. टाटा स्टील ने ऑटोमोटिव सेक्टर में 49 फीसदी मार्केट शेयर हासिल कर अपनी जगह को और मजबूत बनायी है. टाटा स्टील के थाइलेंड प्लांट में 1.33 मिलियन टन का प्रोडक्शन हुआ है. ट्यूब डिवीजन के बायलर ट्यूब के जरिये बेहतर प्रोडक्शन और सेल्स हुआ है. बीसीसीएल का 11 लाख टन कोल वाश वाशरी के जरिये किया गया है. इस दौरान टाटा स्टील के हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) के कर्मचारी राकेश कुमार ने सवाल किया कि वोकेशनल ट्रेनिंग को अभी ऑनलाइन संचालित किया जा रहा है जबकि इसको ऑफलाइन किया जाना चाहिए. इस पर कहा गया कि इसको अभी ऑनलाइन ही रखा जायेगा. इसके अलावा उन्होने बताया कि भारत सरकार के गाइडलाइन के मुताबिक, पीएफ, सैप का नोमिनेशन करने बोला जा रहा है जबकि पहले से ही सैप फ्यूरी में नोमिनी का नाम लिखा हुआ है, जिसके जरिये उसको ट्रांस्फर कराया जा सकता है. इस पर वीपी एचआरएम ने बताया कि बीयूएचआरएम इसको लोड करने में पूरी मदद करेगा. राकेश कुमार ने एक सवाल मे बताया कि कर्मचारियों के बच्चों का टाटा स्टील के स्कूलों में भी नहीं पा रहा है. इस पर टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ने कहा कि स्कूलों का अपना तरीका है. अगर कहीं दिक्कत हो रही हो तो उनको यह जानकारी उपलब्ध कराया जाये और वे इसको देख लेंगे. इस दौरान यह भी कहा गया कि टाटा समूह के नियो एप में कारपोरेट मेल आइडी मांगा जा रहा है जबिक कर्मचारियों के पास मेल आइडी नहीं है. वीपी एचआरएम ने इस पर जवाब दिया कि सारे लोगों का रजिस्ट्रेशन रजिस्टर मेल और मोबाइल नंबर दोनों के जरिये हो सकेगा, जिसकी प्रक्रिया को 15 दिनों में पूरी कर ली जायेगी.






