
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू स्थित स्वर्ण व्यवसायी की पम्मी ज्वेलरी दुकान के बाहर दुकानदार पर अपराधियों ने गोलियां चला दी. इस घटना में दुकानदार बाल-बाल बच गया. बताया जाता है कि मानगो दाईगुट्टू निवासी ज्वेलरी दुकानदार अमित वर्मा अपनी दुकान बंद कर निकल रहे थे कि इसी बीच तीन अपराधी एक बाइक पर सवार होकर आये और उनको निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग करने के लिए पिस्तौल निकालते हुए दुकानदार ने लड़कों को देख लिया था, जिसके बाद वह झुक गया, जिस कारण उसको गोली नहीं लगी. (नीचे देखे पूरी खबर)

किसी तरह अपराधी वहां से भाग निकले. दो अपराधी पैदल भागे जबकि एक युवक बाइक लेकर भाग निकले. युवक मास्क पहने हुए थे, जिस कारण उनकी पहचान नहीं हो पायी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची है, जहां मामले की जांच की जा रही है. बताया जाता है कि घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है. पुलिस अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.






