• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 29, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

jamshedpur-PF-scam-followup-पीएफ घोटाला की रिपोर्ट आते ही बिल से बाहर निकला पीएफ घोटाला का आरोपी प्रसेनजीत घोष, आनन-फानन में जमा किए पांच लाख रुपये, जांच टीम से अपराध स्वीकारा, कहा-अकेले नहीं किया है घोटाला, 17 कंपनियां सिर्फ प्रसेनजीत के, 122 कंपनियां जांच के घेरे में, जानें क्या है इस घोटाले का सच और प्रसेनजीत ने क्या स्वीकारा

jamshedpur-PF-scam-followup-पीएफ घोटाला की रिपोर्ट आते ही बिल से बाहर निकला पीएफ घोटाला का आरोपी प्रसेनजीत घोष, आनन-फानन में जमा किए पांच लाख रुपये, जांच टीम से अपराध स्वीकारा, कहा-अकेले नहीं किया है घोटाला, 17 कंपनियां सिर्फ प्रसेनजीत के, 122 कंपनियां जांच के घेरे में, जानें क्या है इस घोटाले का सच और प्रसेनजीत ने क्या स्वीकारा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : पीएफ कार्यालय में कंसलटेंट प्रसेनजीत घोष ने सिस्टम के लूप होल्स (खामियों) का फायदा उठाकर करोड़ों का घोटाला कर लिया. जानकारी के अनुसार ‘आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना’ के पैसे गलत तरीके से शेल कंपनी बनाकर प्राप्त किए और लगभग एक करोड़ 20 लाख की निकासी भी कर ली. ये पकड़ में तब आया जब सेंट्रल सर्वर में गड़बड़ी पकड़ाई. जितनी भी शेल कंपनियां बनाई गईं उन सबके प्रोपराईटर प्रसेनजीत घोष निकले जो जांच की वजह बनी. लेकिन स्थानीय जमशेदपुर पीएफ कार्यालय में ये गड़बड़ी कोई पकड़ नहीं पाया. हालांकि ये तो जांच के बाद पता चलेगा कि स्थानीय स्तर पर घोटाले में किसी की मिलीभगत है या नहीं लेकिन जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन फर्जी कंपनियों की जांच को लेकर स्थानीय स्तर पर कोई सिस्टम डेवलेप नहीं है. ये जो घोटाला सामने आया है वह भी सेंट्रल सर्वर के माध्यम से पकड़ में आया और केंद्रीय विभाग के निर्देश पर जमशेदपुर में जांच के आदेश दिए गए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले पुणे में इस तरह की गड़बड़ी की सूचना मिली जिसके बाद धीरे धीरे अन्य जगहों में भी गड़बड़ियों की सूचना मिली. लूप होल्स यह है कि जब ऑनलाइन शेल कंपनियां बना ली गईं तब बगैर ठोस जांच के योजना के पैसे खाते में डाल दिए गए. आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में लगभग 59 लाख खातों में लगभग 5000 करोड़ की राशि डाली गई. यानि सरकार की ओर से राशि डालने से पहले कंपनियों की जांच नहीं हुई. कहीं न कहीं घोटाला करने वालों को इस लूपहोल्स की जानकारी थी कि कोविड काल में लाई गई इस योजना में आसानी से बड़े पैमाने पर राशि मिलने की संभावना है. हालांकि अब देशव्यापी विभागीय जांच शुरू हो गई है. वहीं शुक्रवार को जमशेदपुर पीएफ कार्यालय के कमिश्नर टीके मुखर्जी ने फोन पर बताया कि घोटाले की कोई प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज नहीं कराई गई है. आगे चलकर देशव्यापी सीबीआई जांच हो सकती है. योजना के नियम के मुताबिक 1000 से कम कर्मचारी वाली कंपनी को 24प्रतिशत सब्सिडी का लाभ मिलता है, यानि कर्मचारियों के वेतन के अनुसार 12 फीसदी और संस्था या कंपनी के हिस्से का भी 12 फीसदी सरकार भविष्य निधि (इपीएफओ) के तहत जमा करती है. 1000 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनी को 12 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है. अब घोटाले के आरोप के घेरे में आए प्रसेनजीत ने जो शेल कंपनियां बनाई उसमें कर्मचारियों की संख्या 1000 से कम रखकर 24 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ लिया. उसके लिए लगभग 3000 लोगों के आधार या बैंक खाते का इस्तेमाल किया गया. ये तीन हज़ार लोग कौन हैं, मनरेगा मज़दूर हैं या कौन हैं, इसका खुलासा जांच के बाद हो पाएगा. लेकिन सवाल तो सिस्टम पर है कि कोई बैठे-बैठे किसी के भी आधार या खाते की डिटेल के साथ उसे अपनी फर्जी कंपनी का फर्जी कर्मचारी बनाकर लाभ ले लेता है. बिना लूप होल्स के कैसे बहुत सारी कंपनियां फर्जी तरीके बन जाएगी और हजारों लोगों के आधार का इस्तेमाल कर लिया जाएगा. ढंग से जांच होगी तो घोटाले की रकम एक करोड़ बीस लाख से कहीं ज्यादा हो सकती है क्योंकि इतनी रकम की तो निकासी हुई है.
प्रसेनजीत ने जांच टीम के समक्ष अपराध स्वीकारा, कहा-अकेले नहीं किया घोटाला
जानकारी के अनुसार जमशेदपुर पीएफ कार्यालय की अंदरूनी जांच टीम के समक्ष प्रसेनजीत घोष ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए शुक्रवार को पांच लाख जमा कर दिए हैं और आगे धीरे-धीरे और पैसे लौटाने की बात कही है. उसने जांच टीम को बताया कि उसने अकेले घोटाले को अंजाम नहीं दिया है. शेल कंपनियां बनाने के लिए 3000 लोगों के आधार/खाते के लिए ठेकेदारों और अन्य लोगों के सहयोग लिए गए. इन खातों में मनरेगा मजदूर भी शामिल हैं जिनको संभवतया कोई जानकारी भी नहीं. वहीं ठेकेदारों और शामिल अन्य लोगों के साथ 60-40 की डील हुई थी. इतने लोगों के डाटा को एकत्रित करना और फर्जी तरीके से उनको कर्मचारी बनाने के काम में काफी वक्त लगा. जांच टीम प्रसेनजीत की 17 शेल कंपनियों समेत कुल 122 कंपनियों की जांच कर रही है जो अन्य लोगों की है. चूंकि प्रसेनजीत घोष ने अकेले ही 17 शेल कंपनियां बना ली तो पकड़ में आ गया, आगे और खुलासे होंगे. कई लोगों ने एक-एक कंपनी भी बनाई है. ये सभी जांच के घेरे में हैं. इनमें कई सही भी हो सकती हैं.

ADVERTISEMENT
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार
क्राइम

Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post
jamshedpur-illegal-mining-जमशेदपुर में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई, 3 हाईवा और 1 ट्रक सीज, 1 ट्रैक्टर संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

jamshedpur-illegal-mining-जमशेदपुर में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई, 3 हाईवा और 1 ट्रक सीज, 1 ट्रैक्टर संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

tata-bluescope-टाटा ब्लूस्कोप में कर्मचारियों को मिलेगा लांग सर्विस अवार्ड, हायर एजुकेशन पॉलिसी पर भी हुआ समझौता, बच्चों और कर्मचारियों के लिए बेहतर समझौता पर हस्ताक्षर, जानें क्या हुआ समझौता में

horoscope-know-your-day-saturday-25th-june-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 25 जून 2022

horoscope-know-your-day-saturday-25th-june-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 25 जून 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Horoscope Know Your Day Monday 27th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 27 जुलाई 2026

Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण

Tata motors employee retirement : टाटा मोटर्स के कर्मचारी अरुण सिंह सेवानिवृत, दी गयी विदाई

Jamshedpur doctors death case : डिमना में दो डॉक्टरों की मौत के बाद एमजीएम प्रशासन सख्त, इंटर्न हॉस्टलों से हटेंगे अवैध कब्जे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News