जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा के बाराद्वारी में तीनकोनिया मैदान के पास एक महिला से दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार द्वरा गले से सोन के छिनतई करने की घटना करने के मामले मेंजांचं कर रही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने जमशेदपुर की सड़कों पर छिनतई करने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. उनके पास से पुलिस ने छिनतई के दौरान छीने गये 5 मोबाइल, 3 सोने के चेन, 3 मोटरसाइकिल और वस्त्र, जूता और चप्पल बरामद किया गया है. पुलिस ने जिन नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें परसुडीह नामोटोला का रहने वाला सुमित सिंह उर्फ सांभा, परसुडीह के गोलपहाड़ी निवासी सौरभ सिंह उर्फ तोड़े, मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी मोहित बर्मन, परसुडीह गोलपहाड़ी निवासी आदित्य सिंह, उलीडीह राजेंद्रनगर निवासी शुभम कुमार, उलीडीह दरभंगा डेयरी के पास रहने वाले राहुल कुमार सिंह, परसुडीह के कीताडीह निवासी संजय कुमार वर्मा, परसुडीह नामोटोला निवासी सौरभ यादव उर्फ गोलू उर्फ साहिल और मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी हर्षित राज सिंह उर्फ नेता बच्चा शामिल है. इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया है कि इस गिरोह के लोगों के खिलाफ जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना, टेल्को थाना, गोविंदपुर थाना, परसुडीह थाना, बिष्टुपुर थाना, कदमा थाना, सोनारी, बिरसानगर और आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां जिला) के इलाके में छिनतई के मामले दर्ज है. जमशेदपुर के आसपास के इलाके में इन अपराधियों द्वारा ही छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था. पुलिस ने इन सारे लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिसमें इन लोगों ने कई कांड में संलिप्तता होने की बात की पुष्टि की है.






