जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित काशीडीह स्थित एक भवन में हो रहे काम के दौरान एक हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर घायल हो गया. घायल हालत में उसको टीएमएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल कर्मचारी का नाम लाला बताया जा रहा है. बताया जाता है कि सेफ्टी बेल्ट लगाकर काम कर रहा था. लेकिन उतरते समय सेफ्टी बेल्ट खोल दिया था. उतरते समय अचानक से उसका पैर फिसला और गिर गया. जिसके कारण उसे चोटें आयी.सारे लोग दौड़कर उसको लेकर टीएमएच पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना साकची काशीडीह की है.





