जमशेदपुर : जिला आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने पोटका के कोवाली थाना अंतर्गत हरिणा गांव में छापेमारी कर 30 पेटी अवैध नकली शराब बरामद किया है। बताया जा रहा है कि ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और दक्षिण के राज्यों से नकली शराब मंगवायी जाती है। ब्रांडेड कंपनी का रैपर लगाकर शहर में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। (नीचे भी पढ़ें)
इतना ही नहीं सरकारी लाइसेंसी शराब दुकान में भी यह शराब धड़ल्ले से बिक रही है। उधर आबकारी विभाग ने इस मामले में दो शराब माफिया को गिरफ्तार किया है और एक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। हालांकि आबकारी विभाग का मानना है कि पड़ोसी राज्य से नकली शराब मंगवायी जाती है और ब्रांडेड कंपनी का रैपर लगाकर शहर में धड़ल्ले से जहरीली शराब बेची जा रही है। इसमें सरकारी दुकान के कुछ कर्मचारियों की भी संलिप्तता होने की आशंका है।







