• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 17, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-mp-vidyut-mahato-meets-jharkhand-chief-secretary-झारखंड के मुख्य सचिव से मिले जमशेदपुर के भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो, सुरदा माइंस को फिर से शुरू करने की उठायी मांग, सरकार पर बनाया दबाव

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो ने गुरुवार को मुसाबनी के सुरदा माइन्स को लेकर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से रांची में मुलाकात की. मुलाकात कर उन्होंने सुरदा माइन्स को पुनः चालू करने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट जारी करने को कहा. उल्लेखनीय है कि एचसीएल-आईसीसी की सुरदा माइंस के पर्यावरणीय स्वीकृति को लेकर गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हुई. केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा गठित एक्सपर्ट एप्रेजल कमिटी के सदस्यों संग हुई सुनवाई में आईसीसी के इकाई प्रमुख संजय कुमार सिंह एवं डीजीएम (माइंस) दीपक श्रीवास्तव के साथ मेकॉन के सलाहकार मौजूद थे. बताया जाता है कि गुरुवार की सुनवाई में कम्पनी प्रबन्धन ने झारखण्ड सरकार की ओर से जारी लेटर ऑफ इंटेंट को जमा कर दिया हैं. सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से झारखण्ड सरकार ने गुरुवार की सुबह ही लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया हैं. गुरुवार को सांसद ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मिलकर लेटर ऑफ इंटेंट जारी करने की अपील की थी जिसे सुनवाई के दरम्यान जमा की जा सकें. सांसद ने मुख्य सचिव के समक्ष माइंस बंद होने से करीब 1500 बेरोजगार हो चले मजदूरों का मुद्दा उठाते हुए लेटर ऑफ इंटेंट जारी करने की अपील की. बताया जाता है कि केंद्र की पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव ने लेटर ऑफ इंटेंट के आधार पर पर्यावरणीय स्वीकृति प्रदान करने का भरोसा दिया हैं. सांसद की अपील के बाद राज्य सरकार ने लेटर ऑफ इंटेंट जारी कर दिया जिसे कम्पनी प्रबन्धन ने गुरुवार को ही हुई सुनवाई में जमा किया हैं. मालूम हो कि एचसीएल पहले ही सभी प्रकार के कागजात एक्सपर्ट एप्रेजल कमिटी के पास जमा कर चुकी हैं. एक मात्र राज्य सरकार के लेटर ऑफ इंटेंट को लेकर पूरा मामला फंसा हुआ था. गुरुवार की सुनवाई में लेटर ऑफ इंटेंट भी जमा हो जाने से सुरदा माइंस को जल्द पर्यावरणीय स्वीकृति मिलने की उम्मीद बढ़ गई हैं. पर्यावरणीय स्वीकृति के आधार पर राज्य सरकार माइंस के लीज रिन्यूवल को मंजूरी देगी. यदि सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही सुरदा माइंस में काम शुरू हो जाएगा जिससे बेरोजगार हो चले लोगों को रोजगार मिल सकेगा. सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि सुरदा माइंस के बाद उनकी प्राथमिकता राखा-चापड़ी माइंस को शुरू कराने की होगी. ऐसा होने पर हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेगा और मऊभंडार प्लांट भी बेहतर तरीके से चल सकेगी. उन्होंने कहा कि सुरदा माइंस को शुरू कराने के लिए वे लगातार ही विभागीय मंत्री एवं सचिव के साथ सम्पर्क में रहे. झारखण्ड सरकार के मुख्य सचिव से मिलकर लेटर ऑफ इंटेंट जारी करने की अपील भी की जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया. उम्मीद है कि जल्द ही सुरदा माइंस शुरू हो जाएगा जिससे बेरोजगारों को दोबारा रोजगार मिल सकेगा.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
tata-motors-apprentice-टाटा मोटर्स में अप्रेंटिस की निकली बहाली, 17 अगस्त तक करना है आवेदन, जानें कैसे कर सकते है आवेदन

tata-motors-apprentice-टाटा मोटर्स में अप्रेंटिस की निकली बहाली, 17 अगस्त तक करना है आवेदन, जानें कैसे कर सकते है आवेदन

tata-steel-टाटा शक्ति ने भारत के जीसी रूफ मार्केट में एक लीडर के रूप में 20 वर्ष की यात्रा पूरी की, चुनौतियों को किया पार

timken-covid-action-टिमकेन में 50 से ऊपर वाले कर्मचारियों की हो रही जांच, बीमार लोगों की होगी छुट्टी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Saturday 17th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 17 अक्टूबर 2026

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

jamshedpur bjp leader kale : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई पूजा पंडालों का किया उदघाटन, लगाये मां दुर्गा के जयकारे

jamshedpur new unique hotel : जमशेदपुर में ‘इत्यादि / Etcetera’ का शुभारंभ, बना खानपान का नया ठिकाना

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News