
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू ने प्रखंड के सभी पंचायत सचिव के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में क्रियान्वित मनरेगा की योजनाओं की समीक्षा की गयी, जिसमें मानव दिवस का सृजन, मजदूरी भुगतान समेत अन्य विषय पर चर्चा हुई. साथ ही प्रधानमंत्री आवास निर्माण की अधतन स्थिति की जानकारी ली गयी और पंचायतवार आवास पूर्णता से संबंधित चर्चा की गयी. सबकी योजना सबका विकास अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की गयी और क्रियान्वयन पर चर्चा की गई. बैठक में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता समेत अन्य उपस्थित थे.








