
चाकुलिया : चाकुलिया के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में शनिवार को समारोह आयोजित कर प्रखंड के शिक्षकों ने नव निर्वाचित विधायक समीर महंती का स्वागत किया. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक समीर महंती ने कहा कि चुनाव में सभी के सहयोग से ही वे चुनाव जीते है. उन्होंने कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों का महत्वपूर्ण स्थान है. शिक्षकों की समस्या के समाधान में हरसंभव सहयोग करेंगे. वह खुद एक शिक्षक के पुत्र है, शिक्षकों की गरीमा से भली-भांति परिचित हैं. बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और शिक्षकों के विकास के प्रति हमेशा तत्पर रहेंगे.

उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सरकार है. हेमंत सरकार के कार्यकाल में राज्य में शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी. इस सरकार के कार्यकाल में शिक्षकों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा. समारोह के पूर्व बीईओ उदय प्रताप चौधरी ने विधायक को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. मौके पर गौतम दास, राजा बारिक, बुबाई दास, शिक्षक पुलक रंजन महापात्रा, शिव शंकर पोलाई, सुनिल बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.








