
जमशेदपुर : सोनारी स्थित भारत सेवाश्रम संघ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी त्रिशूल महोत्सव का आयोजन किया गया है. इस वर्ष भी शोभायात्रा के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई. शोभायात्रा को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे देवेन्द्र सिंह हरा झंडा दिखाकर रवाना किया, जिसमें सेवा संघ के सचिव स्वामी अजित महाराज एवं अन्य स्वामी तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए. इससे पूर्व भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी अजित महाराज व अन्य ने मुख्य अतिथि देवेन्द्र सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया. देवेन्द्र सिंह के साथ कृष्ण सिंह, प्रशांत पोद्दार, विजय, सचिदानंद सिंह, दीपक, नवल किशोर तिवारी के अलावा स्कूल के छात्र, भारत सेवाश्रम हिंदी मीडियम स्कूल तथा अंग्रेजी मीडियम के प्राचार्य उपस्थित थे.








