
जमशेदपुर : जमशेदपुर इनर व्हील क्लब की ओर से अपना अंतर्राष्ट्रीय ईनर व्हील डे मनाया गया. इस मौके पर जमशेदपुर में भी संस्था के सदस्यों ने केक काटकर संस्था का स्थापना दिवस मनाया. साथ ही जागरूकता रथ को रवाना किया. इस मौके पर जमशेदपुर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला भी मौजूद रहे. इस साल संस्था की ओर से अनाथ बच्चों के लिए व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया है, ताकि अनाथालय में पल रहे बच्चों को अभिभावक मिल सके.

संस्था की अध्यक्ष मंजू रानी सिंह ने बताया कि इस साल संस्था नए उत्हास और नई सोच के साथ काम करने जा रही है. उन्होंने बताया कि संस्था वैसे लोगों को कानूनी सहयोग करगी जो अनाथ बच्चों को गोद लेना चाहते हैं. उन्होने बताया कि जाने अंजाने में लोग बगैर कानूनी प्रक्रिया का पालन किए अनाथ बच्चों को गोद ले लेते हैं, जिससे आगे चलक उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
संस्था वैसे लोगों को कानूनी सलाह देकर अनाथ बच्चों को गोद दिलाने में सहयोग करेगी. इसको लेकर आज इनके द्वारा जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया जिसे उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाई.







