
जमशेदपुर : जमशेदपुर बार एसोसिएशन के होने वाले चुनाव में कुल 16 पदों के लिए 88 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. हालांकि, नामांकन वापसी के पहले दिन संयुक्त सचिव पद के एक उम्मीदवार रूपेश कुमार सिन्हा ने नाम वापस ले लिया. सोमवार को निर्वाचन पदाधिकारियों ने स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद अल्फाबेटिक आधार पर प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर दी गयी. इसमें 16 पदों के लिए कुल 88 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए. निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि सोमवार को सूची जारी होने के बाद पदाधिकारी बैलेट पेपर बनाने में जुट गए है. बैलेट पेपर बन जाने के बाद उसे प्रिंट के लिए भेजा जाएगा. वहीं 7 फरवरी को चुनाव होना है. चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के एक-एक पद के लिए पांच-पांच उम्मीदवार मैदान में हैं. इसी तरह महासचिव के एक पद के लिए सात, संयुक्त सचिव के दो पद के लिए 22, कोषाध्यक्ष व सह- कोषाध्यक्ष के एक- एक पद के लिए चार-चार और नौ कार्यकारी सदस्यों के लिए 41 अधिवक्ता प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.
सोमवार से शुरु हो गया चुनाव प्रचार
निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि सोमवार को फाइनल सूची जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रसार भी शुरु हो गया. अब उम्मीदवार अपना चुनाव प्रसार कर सकते है. हालांकि अब भी उन्हे चुनाव के लिए कई सारी पाबंदियां है. जैसे कि वे प्रचार के लिए मतदाता तो किसी तरह का प्रलोभन नहीं दे सकते, और न ही बैनर पोस्टर से प्रचार कर सकते है. हालांकि उम्मीदवार हैंडबिल या कार्ड देकर और अपने एजेंडा को बताकर प्रचार कर सकते है. छह जनवरी तक चुनाव के लिए प्रचार किया जा सकता है.
महिलाओं की 9 प्रतिशत भागीदारी
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार 88 प्रत्याशियों में आठ महिलाएं हैं. इनमें संयुक्त सचिव पद के लिए दो और छह कार्यसमिति सदस्य के लिए चुनाव लड़ रही हैं.
ये है मैदान में
प्रेसिडेंट (एक पद)
दूधनाथ प्रसाद, युधिष्ठिर महतो, लाला अजीत कुमार अंबष्ट, रामजीत पांडे और रथिंद्रनाथ दास.
वाइस प्रेसिडेंट (एक पद)
बोलाई पांडा, मोहम्मद कासीम, रविशंकर त्रिपाठी, संतोष महतो, सुधीर कुमार प्रजापति.
जनरल सेक्रेटरी (एक पद)
अजय कुमार सिंह राठौड़, अनिल कुमार तिवारी, चौधरी सुभाष प्रसाद राय, कुमार राजेश रंजन, संजीवा रंजन बरियार, सुनीस कुमार पांडे, त्रिलोकी नाथ ओझा.
ज्वाइंट सेक्रेटरी (दो पद)
अभिषेक कुमार झा, अक्षय कुमार झा, अनुराधा चौधरी, बसंत कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार महतो, जन्मेजय कुमार सिंह, कंचन कुमार मिश्रा, महेश कुमार, मोहम्मद जाहिद इकबाल, मुकेश कुमार सिन्हा, नवल किशोर, पवन कुमार, पवन कुमार तिवारी, प्रकाश बागती, राजहंस प्रसाद तिवारी, रूपेश कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, श्री राम सरोज, सुब्रत कुमार मंडल, विनीता कालिंदी, वीरेंद्र सिंह.
कोषाध्यक्ष ( एक पद)
अजय भुंइयां, दीनबंधू मंडल, जयंता डे, राजीव सैनी.
सहायक कोषाध्यक्ष (एक पद)
दीपक कुमार सिंह, हरविलास दास, जयप्रकाश भगत, लालटू चंद्र.
एक्जीक्यूटिव मेंबर
अभय कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, अनंत गोप, अनिल दास, अनिल शर्मा, अभिषेक दास, बेबी कुमारी, भगवती सिंह, विभाष कुमार चौधरी, विनोद कुमार सिंह, विशंभर साहू, चरणजीत सिंह, गौरव कुमार पाठक, हरकृष्ण सिंह, खोगेन चंद्र महतो, कुमारी ममता सिंह, लखनलाल, मनोज कुमार, मनप्रीत सिंह, मोहम्मद आफताब आलम खान, मोहम्मद अरशद अंसारी, नलिता कुमार उर्फ बब्ली, नटवरलाल, पुष्पा कुमारी, राहुल राय, राजेश कुमार, राजेश कुमार, रवि कुमार ठाकुर, रेखा कुमारी सिंह, रीना कुमारी, संजय कुमार राय, संजीत कुमार गुप्ता, संतोष कुमार पांडे, शमशाद खान, संजीव कुमार, श्री राम दुबे, सुरोजित कुमार दत्ता, वेद प्रकाश सिंह, विनीता मिश्रा, विनीता सिंह, विनोद कुमार मिश्रा.







