जमशेदपुर : उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम रवि शंकर शुक्ला के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (एमजीएम) को 750 कम्बल तथा 750 बेड सीट को प्रदान करने के साथ साथ 750 जर्जर शैय्या (बेड) की पेंटिंग किया जायेगा. उक्त सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों उपायुक्त महोदय ने एमजीएम के औचक निरीक्षण में पाया कि वहां कम्बल फटे हुए तथा चादर लगभग सड़े हालत में है तथा अनेकों बेड अभी जर्जर होने के कारण मरीजों का इलाज नीचे जमीन पर हो रहा है. ऐसे में उन्होने रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के माध्यम से एमजीएम को 750 कम्बल तथा 750 बेड सीट प्रदान करने के साथ साथ जर्जर बेड की पेटिंग का निर्णय लिया है.






