
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत में मंगलवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने बाबा तिलका माझी की जयंती मनायी. गोटाशिला पहाड़ के नीचे स्थित तिलका माझी की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने तिलका माझी अमर रहे, झामुमो जिंदाबाद का नारा लगाया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने तिलका माझी की बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि हरगोविंद सिंह, घनश्याम महतो, तरुण महतो, जादू हेम्ब्रम, ठाकुर दास सोरेन, पार्वत सोरेन, पवन गिरि, राम राय किस्कू, जगत किस्कू समेत झामुमो के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

जिप सदस्य शिवचरण हांसदा समेत ग्रामीणों ने तिलका माझी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
कालापाथर गांव में मंगलवार को बाबा तिलका माझी की जयंती मनायी गयी. गांव के चौक स्थित तिलका माझी कि प्रतिमा पर जिप सदस्य शिवचरण हांसदा समेत स्थानीय ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर ग्रामीणों ने तिलका माझी अमर रहे का नारा लगाया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप सदस्य श्री हांसदा ने कहा कि तिलका माझी की जीवनी से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए. युवा नशे से दूर रह कर तिलका माझी के बताये रास्ते पर चलें. तभी समाज और राज्य का विकास होगा. इस अवसर पर ग्रामप्रधान विश्वमोहन टुडू, राम मुर्मू, देवनाथ हांसदा, सुकुल हेम्ब्रम, रायसेन मुर्मू, द्विजेन हांसदा, सुबोध हांसदा, जोगा माझी समेत अन्य उपस्थित थे.







