
जमशेदपुर : जमशेदपुर पहुंचे राम मंदिर न्यास के महंत रामविलास वेदांती जी महाराज मंगलवार को मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर के आंदोलन के लिए वे 25 बार जेल जा चुके है. अब न्यायलय के फैसले के बाद कहीं कोई विवाद नही है. सुन्नी वक्फ बोर्ड को अलग से जमीम दे दी गई है. उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए पत्थर तराशे जा चुके है. वहीं उन्होंने कहा कि एक हजार एक सौ एक फुट ऊंचा मंदिर निर्माण राम जन्म भूमि में निर्माण की जाएगी, और ये मंदिर विश्व के सबसे ऊंची मंदिर होगी. वर्ष 2024 के चुनाव से पूर्व मंदिर का आकार बनकर तैयार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि देश के आज़ादी के बाद पहली बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में राम मंदिर का फैसला आया. यहां पर किये गए खुदाई में 12 देवी देवताओं के मूर्तियां मिली थी और इस कारण मंदिर निर्माण कें पक्ष में फैसला आया. इन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए 66 एकड़ जमीन कम है, और मंदिर के निर्माण के लिए लगभग 200 एकड़ जमीन की जरूरत है.
इन्होंने कहा कि तिरुपति बालाजी ट्रस्ट के द्वारा मंदिर निर्माण के लिए 1 अरब रुपये देने की घोषणा की है. साथ ही मुकेश अम्बानी द्वारा 500 करोड़ रुपये देने की घोषणा मंदिर निर्माण के लिए किया जाएगा. साथ ही आस पास के जमीन के मालिकों को मुआवजा राशि देकर मंदिर निर्माण के लिए बाकी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. वहीं श्री वेदांती ने पाकिस्तान और कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि दुनिया के 56 इस्लामिक देश ने राम मंदिर निर्माण का समर्थन किया. केवल पाकिस्तान और भारत मे कांग्रेस ने इसका विरोध किया था.

वहीं इन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री देश के विकास के लिए प्रयासरत है और कांग्रेस जबरन सीएए के नाम पर देश को जलाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि भारत को एक कानून का निर्माण करना होगा. देश के विभिन्न हिस्सों में पहले आतंकवादियों को बसाया गया, जबकि देश के प्रधानमंत्री ने इसे खत्म किया और सीएए को लाकर इसे समाप्त किया. इन्होंने कहा कि अगर देश का हिन्दू मारा जाता है तो कांग्रेस पार्टी को आंसू नही आता लेकिन अगर कोई आतंकवादी मारा जाता है तो कांग्रेस विधवा विलाप करती है. उन्होंने कहा कि अब देश मे आतंकवाद को जगह नही मिलेगी.






